ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कच्चा तेल 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली, 01 जुलाई । अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 86 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के चौथे दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.28 डॉलर यानी 0.33 फीसदी लुढ़कर 84.97 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.32 डॉलर यानी 0.40 फीसदी फिसलकर 80.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि देश के अलग-अलग राज्यों में वैट की दरों में विभिन्ता के कारण पेट्रोल-डीजल की दरें अलग-अलग होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *