ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राज्यपाल मिश्र को जन्म दिन पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

जयपुर, 1 जुलाई । राज्यपाल कलराज मिश्र के जन्म दिन पर सोमवार प्रात: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दी। मोदी ने मिश्र के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं में काम करते हुए उन्होंने शुचिता के साथ आदर्श जीवन मूल्यों को जिया है। उन्होंने राज्यपाल के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने को अनुकरणीय बताया।

राज्यपाल मिश्र को जन्म दिन पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी फोन कर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ तथा मंगलमय जीवन की कामना की। मिश्र को जन्म दिन पर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा सहित देश के विभिन्न राज्यों से मंत्री, सांसद, विधायक एवं विशिष्टजन भी फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *