• December 26, 2025

हिमाचल में 6549 बूथों पर सुनीं गईं पीएम मोदी के ‘मन की बात’

 हिमाचल में 6549 बूथों पर सुनीं गईं पीएम मोदी के ‘मन की बात’

शिमला, 30 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल में ‘मन की बात’ का 111वां संस्करण रविवार को प्रदेश के 6549 बूथों पर सुना गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम के प्रमुख संजीव कटवाल ने बताया कि बूथ स्तर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।

उन्होंने बताया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नालागढ़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक राजीव बिंदल ने देहरा और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में मन की बात कार्यक्रम सुना। यह कार्यक्रम प्रदेश भर में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, पदाधिकारियों, विधायकों और जिला मंडल यूनिट द्वारा सुना गया। यह कार्यक्रम सीधा-सीधा प्रधानमंत्री और देश को जोड़ने वाला कार्यक्रम है कुछ समय से यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव की वजह से स्थगित था और अब फिर प्रारंभ हुआ है।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने विदेशों में भारत की धाक के उदाहरण गिनाए जो की हमारे लिए गर्व की बात है। तुर्कमेनिस्तान में इस साल मई में वहां के राष्ट्रीय कवि की 300वीं जन्म-जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने दुनिया के 24 प्रसिद्ध कवियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इनमें से एक प्रतिमा गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी की भी है। ये गुरुदेव का सम्मान है, भारत का सम्मान है। जून के महीने में दो कैरेबियाई देश सूरीनाम तथा सेंट विंसेंट और द ग्रेनेडाइंस ने अपनी भारतीय विरासत को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया। सूरीनाम में हिन्दुस्तानी समुदाय हर साल 5 जून को भारतीय आगमन दिवस और प्रवासी दिन के रूप में मनाता है। यहां तो हिंदी के साथ ही भोजपुरी भी खूब बोली जाती है।

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि जैसे-जैसे योग दिवस का आयोजन आगे बढ़ रहा है, नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लोकल फॉर वोकल को दृष्टि से भारत के कितने ही उत्पाद हैं, जिनकी दुनिया-भर में बहुत मांग है और जब हम भारत के किसी स्थानीय उत्पाद को वैश्विक होते देखते हैं, तो गर्व से भर जाना स्वाभाविक है। ”एक पेड़ मां के नाम” , पीएम मोदी ने सबसे पूछा कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे- ”मां”।

बिंदल ने कहा की हम सबके जीवन में ”मां” का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। मां, हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है। हर मां, अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। जन्मदात्री मां का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है, जिसे कोई चुका नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं, लेकिन, और कुछ कर सकते हैं क्या? इसी सोच में से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है- ”एक पेड़ मां के नाम”। पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी इस अभियान को जोर-शोर से चलाएगी।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक पर भी बात की। अगले महीने इस समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो चुके होंगे। मुझे विश्वास है कि आप सब भी ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का इंतजार कर रहे होंगे। टोक्यो में हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने हर भारतीय का दिल जीत लिया था। उसके बाद से ही हमारे एथलीट पेरिस ओलंपिक की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए थे। सभी खिलाड़ियों को मिला दें, तो इन सबने करीब 900 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। पेरिस ओलंपिक में आपको कुछ चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *