ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जनता से सीधे संवाद है ”मन की बात” कार्यक्रम : मंत्री सतपाल महाराज

देहरादून, 30 जून  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को करणपुर मण्डल के डीएल रोड स्थित वार्ड नंबर 13 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को सुना। इस दौरान मंत्री ने कहा कि ”मन की बात” कार्यक्रम देश की जनता से सीधे संवाद है। यह कार्यक्रम सामाजिक क्रांति का संवाहक होने के साथ अच्छे काम करने वालों को भी प्रोत्साहित करता है।

मंत्री महाराज ने कहा कि जनता से सीधे संवाद का ऐसा कार्यक्रम पूर्व में किसी भी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी के संवाद में जीवन वास्तविकता दिखती है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, मण्डल महामंत्री अवधेश तिवारी, उमा नरेश तिवारी, पवन वर्मा, देविका रानी, बॉबी कुमारी, मनोज कुमार, अजय पाल, सत्यपाल रोहिला, तारा चंद, महेश पाल, बरखा, पंडित भक्ति प्रसंन त्यागी, अनिता देवी, सुमन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *