October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सरपंच ने पैसे लेकर नाबालिग जोड़े की कराई शादी

किशनगंज,30जून । जिले के दिघलबैंक थानाक्षेत्र में सरपंच ने लड़की के परिजन से रुपया लेकर दो नाबालिग जोड़े की शादी करा दी। मामला मंगुरा पंचायत का है। जहां सरपंच अंजीला बेगम और उसके पति तस्लीमुद्दीन ने जबरन 15 वर्षीय लड़के के साथ शादी कराई है। लड़के के माता सुहागी बेगम ने जन निर्माण केन्द्र सहयोगी संस्था कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन किशनगंज की टीम से न्याय दिलाने की मांग की।

संस्था के जिला परियोजना समन्वयक मो. मुजाहिद आलम ने टीम गठित कर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में सरपंच और उसके पति जांच टीम का सहयोग नही किया है, जिसके बाद सरपंच और उसके पति के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निर्देशक को लिखित सूचना दिया।

सहायक निर्देशक रवि शंकर तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेकर तुरंत संबंधित थाना एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत निकाह पढ़ाने वाले मौलाना मनव्वर आलम सहित सरपंच अंजिला बैगम और उसके पति तस्लीमुद्दीन पर प्राथमिक दर्ज करते हुए अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सरपंच को पदमुक्त करने के लिए जिला पंचायती राज पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है।

इस संबंध में दिघलबैंक थानाध्यक्ष ने निकाह पढ़ाने वाले हाफिज मनव्वर आलम, सरपंच अंजिला बैगम, पति तस्लीमुद्दीन, वार्ड सदस्य इसराइल, बच्ची के माता पिता सहित अन्य कई लोगो के विरुद्ध थाना कांड संख्या 73/24 के तहत प्राथमिक दर्ज करते हुए आगे कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.