October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा ने ओबीसी का राजनैतिक, सामाजिक उत्थान किया: मदन चौहान

यमुनानगर, 30 जून  ओबीसी वर्ग को यदि किसी ने राजनीतिक सामाजिक उत्थान का काम किया तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है। यह बात ओबीसी भाजपा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व निवर्तमान मेयर मदन चौहान ने कही। वे रविवार को गोविंदपुरी रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

मदन चौहान ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, प्रदेश में हर वर्ग का विकास हुआ है। वह खुद ओबीसी मोर्चा की राजनीति करते हैं और ओबीसी वर्ग को भाजपा ने काफी आगे ले जाने का काम किया है। तंत्रता सेनानी आश्रित जो पेंशन सरकार द्वारा लगाई गई थी उसमें काफी बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें करीब 40000 रूपये पेंशन मिलेगी। इसके अलावा हरियाणा की सरकार ने कई बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए है।

इसे भी पढ़े :- महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक की अध्यक्षता की

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनता को प्लाट देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का एक झूठ का बवंडर चल रहा था उन गरीब लोगों को भी कांग्रेस के लोगों ने बहकाया है। हुड्डा केवल परिवार की राजनीति करते है।

उन्होंने कहा कि अब सरकार ने सोर ऊर्जा योजना चलाई है अब लोगों के घरों पर शोर पैनल लगाए जाएंगे जिससे बिजली का बिल भी नहीं आएगा। जो सौर ऊर्जा से बिजली बनेगी वह सरकार खरीदेगी और वह एक जनता के आमदनी का हिस्सा बनेगा। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने ऐलान कर दिया है कि जितने यूनिट बिजली खपत होगी उतना ही बिल आएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और वह सब का साथ सबका विकास नारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बड़ी-बड़ी योजनाएं धरातल पर लेकर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी वर्ग का सामाजिक राजनीतिक उत्थान करने काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की एक तरफ लहर चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.