ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तीन महीने बाद प्रधानमंत्री ने फिर की ‘मन की बात’

नई दिल्ली, 30 जून  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 111वें एपिसोड से तीन महीने बाद मासिक रेडियो कार्यक्रम में वापसी की। समाज में सकारात्मक कार्यों की चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री इस मंच का इस्तेमाल कर आमजन से संवाद करते हैं।

जून महीने की ‘मन की बात’ में उन्होंने 65 करोड़ भारतीयों के मतदान की व्यवस्था करने वाले चुनाव आयोग की प्रशंसा की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने संविधान और देश की लोकतंत्रिक व्यवस्थाओं पर विश्वास जताने के लिए देशवासियों का धन्यवाद दिया।

मानसून के महीने में उन्होंने लोगों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ कैंपन में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *