• March 2, 2026

लद्दाख में 5 जवान शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

 लद्दाख में 5 जवान शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

देहरादून, 29 जून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लद्दाख में पांच जवानों की जान जाने पर दुख जताया है।

 

इसे भी पढ़े :-जिले में अपराधियों, भूमाफिया पर लगाम लगाने के लिए काम करूंगा : एसएसपी

 

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लद्दाख में टी-72 टैंक के नदी पार करने के दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने से भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर सभी दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने अंत में लिखा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में वीर जवानों की शहादत को शत्-शत् नमन! ॐ शांति!

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *