ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुणे में नाबालिग टैंकर चालक ने दोपहिया वाहन को कुचला, 14 साल का बच्चा पुलिस हिरासत में

मुंबई, 29 जून । पुणे के वानवाडी में शनिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे एक नाबालिग टैंकर चालक ने एक दोपहिया वाहन को कुचल दिया। संयोग से दोपहिया वाहन पर सफर कर रहे पति-पत्नी को मामूली चोट आई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल टैंकर चला रहे 14 साल के लड़के को पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह कुश्ती कोच संतोष धूमे और उनकी पत्नी बाइक से जा रहे थे। उस समय उनके प्रशिक्षण में पढ़ने वाले बच्चे भी व्यायाम के लिए सड़कों पर दौड़ रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों दूर गिर गए और मामूली घायल हो गए। इस घटना में सड़क पर दौड़ रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। इस घटना के स्थानीय नागरिकों ने किसी तरह टैंकर रुकवाया, लेकिन टैंकर के ड्राइवर को देख कर चौंक उठे, क्योंकि 14 साल का लड़का टैंकर चला रहा था। स्थानीय नागरिकों ने उस 14 साल के बच्चे को पुलिस के हवाले कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *