ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सोलहवीं विधान सभा का द्वितीय सत्र तीन जुलाई से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जयपुर, 29 जून। सोलहवीं राजस्थान विधान सभा का द्वितीय सत्र बुधवार तीन जुलाई से आरंभ होगा। विधान सभा सचिवालय ने सत्र के संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबंध कर लिया है

सत्र के दौरान विधानसभा की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सत्र से संबंधित की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की। विधान सभा सत्र के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने चर्चा की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा कार्यों की प्रगति रिपोर्ट विधान सभा को प्रस्तुत की जा रही है

विधान सभा सत्र के दौरान फोटो युक्त प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। फोटोयुक्त क्यूआर कोड प्रवेश पत्र से ही अधिकारी व कर्मचारी विधान सभा में प्रवेश कर सकेंगे। क्यूआर कोड के स्कैन करने पर ही फ्लैग बैरियर खुलेगा और आगंतुक विधान सभा में प्रवेश कर सकेंगे। विधान सभा भवन से बाहर जाने के लिए यही प्रक्रिया अपनानी होगी।

इसे भी पढ़े :-भारतीय सेना के पांच जवानों की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद : राहुल गांधी

 

 

विधान सभा सदन में मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। मोबाइल फोन के उपयोग को सदन में निषेध किया गया है।

विधान सभा भवन परिसर में वही वाहन प्रवेश कर सकेंगे, जिन पर द्वितीय सत्र का सत्रकालीन वाहन प्रवेश पत्र लगा होगा। अधिकारी व कर्मचारियों के वाहनों का आवागमन गेट नंबर 1 उत्तर पूर्वी द्वारा से होगा और पार्किंग पूर्वी द्वार के भूतल पर की जा सकेगी। पत्रकारों के वाहनों का प्रवेश भी गेट नंबर 1 से होकर पूर्वी एवं दक्षिण कोने में बनाए गए स्थान पर पार्किंग की जायेगी।

सत्र के दौरान विधान सभा में मुख्यमंत्री व मंत्रियों से मिलने आने वाले प्रतिनिधि मण्डलों के प्रवेश की व्यवस्था संबंधित से सहमति मिलने के पश्चात सम्पर्क अधिकारी द्वारा की जायेगी।

मीडिया के छायाकार और कैमरामैनों का प्रवेश पश्चिमी द्वार के समीप निर्धारित स्थान तक होगा। अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर छायाकारों और कैमरामैनों के लिए सत्र के दौरान विशेष व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *