ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भारी बारिश के कारण लिकुवीर में भूस्खलन, एनएच-10 फिर बंद

सिलीगुड़ी, 26 जून भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर यातायात फिर से बंद करना पड़ा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, लिकुवीर में बुधवार सुबह भूस्खलन हुआ है। इसके चलते सिलीगुड़ी को कालिम्पोंग और सिक्किम से जोड़ने वाला एनएच-10 बंद हो गया है। इस सड़क को सिक्किम की जीवन रेखा कहा जाता है। इसके बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। दोनों तरफ कई गाड़ियां फंसी हुई हैं। वाहनों को फिलहाल लावा-एल्गार मार्ग पर भेजा जा रहा है। हालांकि भारी बारिश के कारण थोड़ी दिक्कत हो रही है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के हाईवे डिवीजन ने भूस्खलन का मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

दरअसल, मानसून की दस्तक के कुछ दिनों बाद से उत्तर बंगाल समेत सिक्किम में भारी बारिश शुरू हो गई है। जिसके कारण एक तरफ तीस्ता समेत अन्य पहाड़ी नदियां उफान पर हैं। उधर, कलिम्पोंग, दार्जिलिंग और सिक्किम में भूस्खलन शुरू हो गया। कुछ दिनों तक स्थिति थोड़ी सामान्य रही, लेकिन आज सुबह फिर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की वजह से सड़क पर पत्थर गिरने से नेशनल हाईवे पर आवागमन बंद हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *