ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पत्नी ने पति का सिर धड़ से किया अलग

जोरहाट (असम), 26 जून । जोरहाट जिले के मरियानी इलाके में पत्नी द्वारा अपने पति की बड़ी बेरहमी से गला काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मरियानी के हीलिखा चाय बागान के 11 नंबर लाइन में रहने वाले सुरजीत रविदास (32) की पत्नी लक्षीमनी गंजू रविदास ने पति की हत्या कर अपनी मां अनिला रविदास के साथ मोरियानी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने पाया कि सुरजीत रविदास का सिर धड़ से अलग है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार मृतक की पत्नी और सास से सघन पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *