ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आध्यात्मिक प्रज्ञा की प्रतिमूर्ति थी मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती : राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चक्रधारी

गाजियाबाद, 24 जून । ब्रह्माकुमारीज की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 59वीं पुण्यतिथि सोमवार को राजनगर एक्सटेंशन में मनाई गयी। इस अवसर पर दिल्ली से पधारीं महिला प्रभाग की अध्यक्षा एवं रुस तथा बाल्टिक देशों की निर्देशिका, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चक्रधारी ने मातेश्वरी जी के साथ के अपने पलों को साझा किया। उन्होंने कहा कि स्वयं परमपिता परमात्मा ने उनकी पवित्रता और आध्यात्मिक ज्ञान की धारणा से उन्हें ज्ञान की देवी जगदंबा सरस्वती कहा।

उन्होंने आगे कहा कि सभी उन्हें मां जगदंबा या मम्मा भी कहते थे। उनकी दृष्टि की पावनता, व्यवहार की निर्मलता, बोल की मधुरता तथा ईश्वरीय शक्तियों से परिपूर्ण जीवन किसी भी व्यक्ति को अपना अमिट प्रभाव छोड़ती और उसके जीवन को परिवर्तित कर देती थी। ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रारंभिक काल में विपरीत परिस्थितियों में भी वह अचल, अटल, सशक्त एवं ईश्वरीय ज्ञान या आध्यात्मिक प्रज्ञा की प्रतिमूर्ति बन कर रहीं।

इस अवसर पर हिंदू राव अस्पताल के पूर्व विभागाध्यक्ष, वर्तमान निरोगम स्वास्थ्य केंद्र के निदेशक डॉ एमडी गुप्ता ने ब्रह्माकुमारीज के अपने लगभग 40 वर्षों के अनुभव को साझा किया। मातेश्वरी जगदंबा का सशक्त स्वरूप तथा साकार संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा का त्याग, तपस्या और सेवा का जीवन हमारे जीवन में आध्यात्मिकता से एक खुशनुमा जीवन का आधार बन गया।

पूर्व अतिरिक्त निदेशिका डॉ मंजू गुप्ता ने आध्यात्मिकता से स्वयं के अद्भुत परिवर्तन से परिवार की श्रेष्ठ पालना का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि आज उनके दोनों बच्चे आध्यात्मिक जीवन शैली को अपनाते हुए अपने जीवन में सफलता के उच्च शिखर पर रहकर समाज के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद राजेंद्र त्यागी ने ब्रह्माकुमारीज द्वारा, स्वयं में आध्यात्मिक सशक्तिकरण से हुए परिवर्तन का अनुभव तथा ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय देते हुए उन्होंने स्वागत किया।

मोहन नगर तथा गुलमोहर गार्डन सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी लवली ने कार्यक्रम का उद्देश्य तथा वर्तमान परिदृश्य में मातेश्वरी जगदंबा द्वारा दी शिक्षाओं की उपयोगिता बताई।

इस अवसर पर लोहिया नगर सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विमला दीदी, भाजपा पार्षद वीरेंद्र त्यागी, मनोज त्यागी, अमित त्यागी, कुलदीप त्यागी, राजदीप त्यागी, पूर्व पार्षद कृष्णा त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीके विनीत शर्मा, तथा अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में बीके अनिल त्यागी ने सभी का धन्यवाद किया तथा मंच का संचालन बी. के. रमेश पंत ने कुशलता से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *