ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हरे वृक्ष की कटान पर तीन मुकदमें दर्ज, पांच नामजद

फतेहपुर, 24 जून। जिले में सोमवार को वन विभाग ने हरे पेड़ों की कटान पर रोकथाम लगाने के उद्देश्य से दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की हैं। पेड़ों की अवैध कटाई की दोनों घटनाओं में पांच को आरोपी बनाया गया है।

औंग थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर पधारा में हरे वृक्षों की अवैध कटान का मामला प्रकाश में आते ही बिन्दकी के वन दरोगा रवीन्द्र कुमार हमराही महेन्द्र प्रताप सोनकर के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे। जहां पर एक महुआ तथा एक नीम का हरा वृक्ष जमीन पर गिरा पड़ा मिला। जब वन दरोगा ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों हरे वृक्ष गांव के हरिभान सिंह पुत्र जयराम सिंह ने जेसीबी से गिराया है। वन दरोगा ने थाना औंग में उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4 व 10 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कराया है।

इसी तरह थाना क्षेत्र कल्यानपुर के ग्राम पालीखेड़ा मौहार में प्राइमरी विद्यालय के पास आम का हरा वृक्ष काट डाला गया पेड़ी की गोलाई 3.10 मीटर है। इसकी रिपोर्ट वन दरोगा बिन्दकी रेंज विवेक कुमार ने बलवान सिंह पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम पालीखेडा व अरविन्द कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 सूरज प्रसाद निवासी ग्राम करनपुर के नाम दर्ज कराई है। ग्राम मुरादीपुर में आम के चार हरे वृक्ष काटे गए और लकड़ी भी मौके से गायब कर दी गई लेकिन ठूंठ मौजूद मिले। जिनकी गोलाई क्रमशः 1.80 मीटर, 1.70 मीटर , 1.75 मीटर तथा 1.60 मीटर है। इसमें भी वन दरोगा विवेक कुमार ने रमाकांत पुत्र स्व0 रहिमाल निवासी ग्राम मुरादीपुर तथा अरविन्द कुमार गुप्ता (करनपुर) के नाम एफआईआर दर्ज कराई है।

वन विभाग के अनुसार अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *