October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर घर-घर में होंगे गायत्री यज्ञ

जयपुर, 20 जून  अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से ज्येष्ठ पूर्णिमा शनिवार को गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान के अंतर्गत हवन कराए जाएंगे।

गायत्री परिवार राजस्थान के प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 22 जून को सुबह साढ़े सात बजे हवन प्रारंभ हो जाएगा। नए परिवारों में हवन करवाने पर जोर रहेगा। यज्ञ के माध्यम से व्यक्ति निर्माण और परिवार निर्माण के सूत्र दिए जाएंगे। यज्ञ की पूर्णाहुति में पेड़ लगाने का संकल्प कराया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री शक्तिपीठ वाटिका, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़, किरण पथ मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ भगवान को आहुतियां अर्पित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.