ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार

मुंबई,18 जून पालघर जिले में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में तीन लोगों को पेल्हार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के माता-पिता अलग हो गए थे और फिलहाल उनकी देखरेख पिता की जिम्मे थी, जोकि शराब का आदी है। तीनों आरोपियों दत्ता क्षीरसागर (35), निशाद खान (19) और सैय्यद (27) ने लड़कियों की परेशानियों का फायदा उठाया और पिछले एक साल के दौरान उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *