ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

इंफाल, 18 जून मणिपुर में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी सिलसिले में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान और क्षेत्र वर्चस्व चलाया गया।

तलाशी अभियान के दौरान कांगपोकपी जिले के गंगपीजंग पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी से एक 7.62 मिमी एके 56 असॉल्ट राइफल, एक पीटी 22 राइफल, एक 12 इंच सिंगल बोर बैरल गन, दो इम्प्रोवाइज्ड प्रोजेक्टाइल लांचर, एक चीनी हैंड ग्रेनेड, एक देशी हैंड ग्रेनेड, एक 51 मिमी मोर्टार और 15 राउंड जिंदा गोला-बारूद बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *