ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बिहार के बाढ़ में 17 डूबे, 13 को निकाला गया सकुशल

पटना, 16 जून (हि.स.)। बिहार में पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में गंगा दशहरा के मौके पर उमानाथ घाट पर गंगा नदी में एक नाव के डूबने से 17 लोग की नदी में डूबने की खबर है। इसमें से 13 को सकुशल बाहर निकल लिया गया है।

घटना की पुष्टि करते हुए बाढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि उमानाथ घाट पर रविवार को गंगा दशहरा के अवसर पर लोग गंगा स्नान करने आए थे। नाव पलटने से परिवार के 17 लोग नदी में डूबने लगे। इनमें से 13 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वह फिलहाल ठीक है। बाकि बचे लोगों में एनएचएआई के एक सेवानिवृत्त अधिकारी अवधेश प्रसाद भी लापता हैं। अवधेश प्रसाद एक माह पहले ही सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि उनकी पत्नी को बचा लिया गया है। जारी====

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *