ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री साय और उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवानों से की मुलाकात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रायपुर , 16 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने आज रविवार सुबह रामकृष्ण अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल जवानों से चर्चा कर जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। दोनों जवान शनिवार को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *