UP: मुख्यमंत्री योगी ने किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को पुस्तकें भी भेंट की। कार्यक्रम के दौरान निपुण आकलन में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शिक्षक मैनुअल और कलेंडर का भी विमोचन किया।

https://youtu.be/99lkg2zNNyg

इस दौरान प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संचारी रोग नियंत्रण अभियान और स्कूल चलो अभियान एक साथ शुरू होने का फायदा पूरे प्रदेश को मिलेगा इससे प्रदेश में भी परिवर्तन होगा। पिछली सरकारों ने बच्चों के भविष्य को अंधकारमय बना दिया था। आज 90 फीसदी से ज्यादा स्कूल कायाकल्प अभियान में बदल गए हैं।

पाठक ने कहा कि विद्यालय में सम्मानित लोगों को आगे किए जाने से स्कूलों का सीन बदल गया है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान में पांच करोड़ परिवार से संपर्क करेंगे। इसके तहत सफाई और रोग नियंत्रण आदि के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि आशावर्कर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें।

भोपाल: PM Modi आज वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रयागराज: नेहरू कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 50 दुकानें जलकर राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *