ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रयागराज: नेहरू कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 50 दुकानें जलकर राख

#आग लगने से 50 दुकानें जलकर राख

प्रयागराज: प्रदेश में गर्मी शुरू होने से पहले ही आग लगने का सिलसिला जारी है | कानपुर की घटना के बाद शनिवार को संगम नगरी प्रयागराज में भी भीषण आग लग गई | बताया जा रहा है कि जनपद कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक इलाके में पुलिस चौकी घंटाघर के सामने स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग जिससे कपड़ों की 50 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गई है | बताया जा रहा है कि कपड़ों की दुकानों से लेकर जूते-चप्पल, कॉस्मेटिक और प्रचार सामग्री की दुकानों को आग ने अपनी आगोश में ले लिया |

The burning fire in Prayagraj Nehru Complex - प्रयागराज के नेहरू कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, 40 दुकानें राख

आग की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाना शुरू किया | फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियों द्वारा आग बुझाने के बाद भी आग अंदर से धधक रही है | इसके अलावा आग बुझाने के लिए मौके पर नगर निगम की जेसीबी मशीनों को भी बुला लिया गया है | जिसकी मदद से आग बुझाने का काम किया जा रहा है | वहीं आस पास की दुकानों को भी एहतियातन खाली करा लिया गया है | हालांकि मौके पर सीएफओ डॉ राजीव कुमार पांडेय भी मौजूद हैं और आग पर काबू किए जाने की कोशिश की जा रही हैं |

IPL 2023: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला आज, पहली बार होगा मैच

गौरतलब है कि चौक इलाके में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने तीन मंजिला व्यवसायिक भवन नेहरू कांप्लेक्स कई साल पहले बनाया था | लेकिन इसमें अग्निशमन के मानकों का पालन नहीं किया गया | वहीं सीएफओ डॉक्टर राजीव कुमार पांडेय के मुताबिक आग पर लगभग काबू पा लिया गया है और जल्दी पूरी तरह से आग बुझा ली जाएगी | उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है | लेकिन पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद ही आग लगने की वजह का सही पता चल सकेगा |

समुद्री जीवन बचाने की मानवीय पहल- अरविंद जयतिलक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *