ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आज राजभवन में राज्यपाल से मिलेंगे शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता, 16 जून (हि.स.)। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी आज रविवार को एक बार फिर राजभवन में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात के समय राज्य में चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित उनके साथ होंगे। रविवार शाम करीब छह बजे शुभेंदु राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले शुभेंदु बीते 13 जून को करीब दो सौ हिंसा पीड़ितों के साथ राजभवन में राज्यपाल से मिलने गए थे। आरोप है कि पुलिस ने राजभवन में प्रवेश करने से उन्हें रोक दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने राज्यपाल से की और इसके बारे में राज्यपाल ने राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की। इसके अलावा शुभेंदु अधिकारी ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की जज अमृता सिंह ने कहा कि अगर राज्यपाल से मिलना है तो विपक्षी नेता को दोबारा आवेदन करना होगा। राजभवन की अनुमति मिलने पर वह मिल सकते हैं। शुक्रवार को ही आवेदन करने के बाद उन्हें राजभवन ने रविवार को मिलने की अनुमति मिली है और आज वे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *