ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हिसार:दिव्यांगों को सिखाई योग की सरल क्रियाएं

हिसार, 15 जून (हि.स.)। भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा व दिव्यांग पुनर्वास एवं स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया।

दिव्यांग केंद्र में आयोजित किए गए इस शिविर में दिव्यांग बंधुओं को योग की सरल क्रियाओं से अवगत करवाया गया। इस दौरान उन्हें योग का अभ्यास भी करवाया गया। शिविर के दौरान दिव्यांग बंधुओं को स्वस्थ रहने के उपाय भी समझाए गए। आयुष विभाग की संतोष कुमारी ने योग सिखाने में विशेष भूमिका निभाई।

भाविप की विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष ऋषिराज बुड़ाकिया, दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अध्यक्ष सुरेंद्र कुच्छल, सचिव एडवोकेट राजेश जैन व प्रोजेक्ट हेड रामनिवास अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा व दिव्यांग केंद्र पूरी तरह सामाजिक सरोकारों से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बंधुओं की सुविधा के लिए यहां पर लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला भी उपलब्ध है जिसमें कृत्रिम अंगों का निर्माण करके दिव्यांग बंधुओं को निशुल्क प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ-साथ लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला के तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्रों में निशुल्क शिविर आयोजित करके दिव्यांग बंधुओं की जांच व कृत्रिम अंगों के माप भी लिए जाते हैं। इसके उपरांत लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला में कृत्रिम अंगों का निर्माण करके दिव्यांगों को फ्री उपलब्ध करवाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *