ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चोर फ्लैट से ले उड़े लाखों के गहने

राजधानी शिमला में चोरी के मामले बढ़ रहे हैं। छोटा शिमला थाना अंतर्गत चोर एक फ्लैट से लाखों के गहने ले उड़े। फ्लैट कुछ अरसे से बंद था और इसमें रहने वाले सदस्य बाहर गए हुए थे। इस बीच फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने चुरा लिए। फ्लैट में वापस लौटने पर सदस्यों को चोरी का पता चला।

अनीता वर्मा पत्नी प्रदीप वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अलमारी में रखे गहने गायब मिले हैं। इन गहनों में एक नाक की बाली, बरागर सेट, सोने का पुखराज, सोने का कंगन, हीरे का पुखराज और चांदी के गहने शामिल हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने 31 मई और नौ जून के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब आठ से 10 लाख है।

जांच अधिकारी ने गुरूवार को बताया कि आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *