October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री आज रीवा के दौरे पर, जल गंगा संवर्धन अभियान में करेंगे श्रमदान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज (गुरुवार को) एक दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव रीवा में चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल होंगे। वे यहां लक्ष्मण बाग मंदिर परिसर बावड़ी तथा बिछिया नदी के घाटी के साफ-सफाई अभियान में श्रमदान करेंगे और यहां मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद सभा में शामिल होंगे।

प्रभारी कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवणे ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल से दोपहर बाद तीन बजे शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर 3.50 बजे एयरपोर्ट रीवा पहुंचेगे और यहां से हेलीकाप्टर से शाम 4.15 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड आएंगे। यहां से मुख्यमंत्री डॉ. यादव लक्ष्मण बाग मंदिर परिसर पहुंचेंगे, जहां गौशाला में गौमाता का पूजन कर भोजन कराएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत परिसर में स्थित प्राचीन बावली तथा बिछिया नदी घाट में जल संवर्धन कार्य में श्रमदान करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव लक्ष्मण बाग मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में आमजनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे हेलीकाप्टर से रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से शाम 6.20 बजे शासकीय वायुयान से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.