October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महिला थाने में तैनात पत्नी से विवाद के चलते कॉन्स्टेबल ने थाने में खुद को गोली मारी

 औद्योगिक नगर थाने में मंगलवार देर रात डेढ़ बजे एक कॉन्स्टेबल ने खुद की सर्विस राइफल से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिस वाले घबरा गए।सुसाइड से पहले कॉन्स्टेबल ने अपने मोबाइल पर स्टेटस भी लगाया था। उधर, घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। कॉन्स्टेबल का अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ करता था। दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

औद्योगिक नगर थाना प्रभारी पाना चौधरी ने बताया कि भरत चौधरी (27) की रात में ड्यूटी थी। उसके पास खुद की राइफल रखी थी। अचानक जब फायरिंग की आवाज सुनी तो हम लोग कमरे में पहुंचे। वह अचेत पड़ा मिला था। भरत ने राइफल को अपने गले पर रखकर गोली चलाई थी। गोली सिर से निकल कर कमरे की छत में जा लगी। उन्होंने बताया कि जब वह ड्यूटी पर आया तो मालखाने से राइफल निकाली थी। घटना के बाद एसपी चूनाराम जाट भी मौके पर पहुंचे। अभी शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। सुसाइड से पहले भरत ने वॉट्सऐप पर अपनी फोटो के साथ स्टेटस भी लगाया था। इसमें लिखा था कि आज हम हैं, कम हमारी याद रहेगी। …जब हम न होंगे तब हमारी बातें होंगी। भरत शिवपुरा थाने के लापावास का रहने वाला था। भरत का गांव में ही नया मकान भी बन रहा है।

ये भी सामने आया है कि सुसाइड से पहले भरत ने अपने घर के खर्चे का हिसाब भी अपने भाई को भेजा था। इसके अलावा अपने मोबाइल के पासवर्ड भी भाई को बता दिए थे। थाना अधिकारी ने बताया कि भरत 2015 बैच का कॉन्स्टेबल था। उसकी पत्नी पिंकू चौधरी भी कॉन्स्टेबल है, जो अभी पाली के ही महिला थाने में तैनात है। भरत की एक आठ साल की बच्ची भी है। घटना के बाद भरत (मृतक) के भाई सुखदेव ने औद्योगिक थाने में भरत की पत्नी पिंकू चौधरी और उसके साले मनु चौधरी के खिलाफ मानसिक रूप से परेशान करने और सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.