ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्वकर्मा समाज पर जानलेवा हमला के विरोध निकाला जन आक्रोश मार्च

विगत दिनों विश्वकर्मा वंशज वकील लीलाधर शर्मा के ऊपर हुए जानलेवा हमला एवं गोलीकांड के विरोध में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ ने मंगलवार को जन आक्रोश मार्च निकाला। यह मार्च सुपर मार्केट से होते हुए एसपी ऑफिस तक गया, जिसका नेतृत्व महासंघ के जिला अध्यक्ष डॉ. रघुनन्दन शर्मा ने किया। इस जन आक्रोश मार्च में सैकड़ों विश्वकर्मा वंशजों ने शामिल होकर लीलाधर शर्मा को न्याय दिलाने के लिए अपनी एकजुटता दिखाई।

मौके पर उपस्थित भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद ने सरकार और प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश दिखते हुए कहा कि कब तक हम विश्वकर्मा वंशज ऐसी घटनाओं का शिकार होते रहेंगे। चोरी, डकैती, लूटपाट, गोलीकांड, रेप, मारपीट या डराना धमकाना जैसी घटनाएं आए दिन विश्वकर्मा समाज के लोगों के साथ घटती रहती है।

उन्होंने कहा कि जब वकील जैसी लोग समाज में सुरक्षित नहीं तो हम आम आदमी के सुरक्षा की कल्पना भी नहीं कर सकते। मुकुल आनंद ने बताया कि विगत दिनों अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा वकील लीलाधर शर्मा के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। वो अभी अस्पताल में इलाजरत है और उनकी स्थिति नाजुक है। हम ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और हमारा महासंघ उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने प्रशासन से लीलाधर शर्मा के हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर उचित कार्यवाई नहीं की गई तो हमारे महासंघ द्वारा पूरे सहरसा को जाम कर दिया जाएगा।

जन आक्रोश मार्च का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ. रघुनन्दन शर्मा ने कहा कि अगर प्रशासन ने अविलम्ब ठोस कदम नहीं उठाया और हमलावरों की गिरफ़्तारी नहीं की तो हमारा संगठन आगे वृहद आंदोलन करेगा और बिहार बंद करने काम करेगा। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के प्रतिनिधियों द्वारा सहरसा एसपी को उक्त घटना की जांच हेतु ज्ञापन सौंपा गया। समन्वय समिति के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र प्रजापति, पटना जिला अध्यक्ष जयंत शर्मा, जहानाबाद जिला अध्यक्ष सुधीर शर्मा, मुन्ना शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने जन आक्रोश मार्च में शामिल होकर लीलाधर शर्मा के लिए न्याय की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *