ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

समाधान शिविर में हर रोज निपटाई जा रही नागरिकों की शिकायतें

 मंगलवार को प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में 22 नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। डीएमसी ने इन शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए इन मामलों को तुरंत निपटाने के निर्देश दिए।

मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता जिला नगर आयुक्त एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर प्रसाद ने की। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय एवं उपमंडल स्तर पर हर रोज कार्य दिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक लोगों की शिकायतों के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों की प्रगति रिपोर्ट भी हर दिन सरकार को भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि समाधान शिविरों में प्रोपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से आहृवान किया है कि वे समाधान शिविर के माध्यम से अपनी समस्याओं का निदान करवाये। इस मौके पर एसडीएम नारनौल डा जितेंद्र सिंह, डीएसपी हरदीप सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह व जिला राजस्व अधिकारी सुशील शर्मा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *