ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल गठन पर कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष,समारोह आयोजित

केंद्र में लगातार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने एवं मंत्रिमंडल गठन के उपलक्ष्य में एनडीए कार्यकर्ताओ एवं सनातन प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर मंगलवार को जश्न मनाया।इस अवसर पर बटराहा वार्ड नंबर 35 में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित तमाम लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर तथा मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दिया।वही भारत माता की जय , नरेंद्र मोदी जिंदाबाद , एनडीए सरकार जिंदाबाद के गगनभेदी नारा लगाया ।

सुचेन बरनोल वाले के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व करते भाजपा कार्यकर्ता बिजय बसंत ने कहा की लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बनना देश के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवान्वित पल रहा है।देश को परम वैभव तक पहुंचाने का जो संकल्प नरेंद्र मोदी जी एवं उनके सरकार ने लिया है । उस पर निरंतर कार्य प्रारंभ है और देश परम वैभव तक निश्चित ही पहुंचेगा ऐसा हम सभी को विश्वास है ।

उन्होंने कहा कि विकासशील भारत का जो सपना नरेंद्र मोदी जी ने देखा है वह साकार हो कर रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के व्यवस्था प्रमुख आशीष टिंकू ,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे बालेश्वर भगत , भाजपा नगर के शक्ति गुप्ता , विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री अभिषेक सिंह , बजरंग दल जिला संयोजक पुनीत आनंद सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *