ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भूतपूर्व सैनिक संगठन के शिष्टमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री से की भेंट

भूतपूर्व सैनिक संगठन ने मंगलवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं का निदान करने की मांग की।

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बिन्दुखत्ता शहीद स्मारक निर्माण को वन विभाग से अनुमति मिली है, काम जल्द शुरू होगा। बिन्दुखत्ता की समस्याओं के निदान के लिए सैनिक संगठन के पदाधिकारी ने मांग की कि हल्द्वानी बस स्टेशन से देश के महानगरों को जाने वाली सभी रोडवेज की बसें लालकुआं में बस स्टॉप से ही आगे जाएं। यह मांग वह लंबे समय से करते आ रहे हैं परंतु आज तक इस पर कोई अमली जामा नहीं पहनाया गया है। कैबिनेट मंत्री ने परिवहन सचिव से इस विषय को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।

भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि जड़ सेक्टर के समीप एक बीघा जमीन उपलब्ध कराकर उसमें मिलिट्री कैंटीन एवं प्रशिक्षण भवन बनाने को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है, जिस पर कार्यवाही तो लगभग हो चुकी है लेकिन अभी बादल पूर्ण रूप से छटे नहीं हैं। इस पर गणेश जोशी ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया और संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर उस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

शिष्टमंडल मंडल ने बिन्दुखत्ता में विद्युत समस्या को लेकर विद्युत ट्रांसफार्मर की लोड क्षमता बढ़ाने की मांग पर मंत्री ने ऊर्जा सचिव से त्वरित उक्त मामले को संज्ञान में लाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

शिष्टमंडल में भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खिलाफ सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, चंचल सिंह कोरंगा, सुंदर सिंह खनका, नरसिंह रावत, दलबीर सिंह, प्रकाश मिश्रा, रणजीत सिंह गढ़िया, दिनेश देवराडी सहित दर्जनों पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *