• March 8, 2026

आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

 आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष सोनी ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही लागू हो चुकी आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए एसडीएम कार्यालय परिसर हमीरपुर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतें इस कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01972-224304 पर की जा सकती हैं। एसडीएम ने बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। विधानसभा उपचुनाव की निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति तक यह कंट्रोल रूम कार्यशील रहेगा

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *