• March 8, 2026

चमेली झरना में डूबे युवक का छठे दिन मिला शव

 चमेली झरना में डूबे युवक का छठे दिन मिला शव

हजारीबाग जैन मंदिर के समीप निवासी जीसन अब्बास का शव मंगलवार छठे दिन एनडीआरएफ की मदद से बाहर निकाला गया। युवक गत गुरुवार को इचाक के चमेली झरना नहाने गया था। इसी दौरान जीसान गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौत पानी में डूबने से हो गई।

बताया जाता है कि जीसन अपने चार पांच साथियों के साथ रील बनाने के उद्देश्य से आया हुआ था। रील बनाकर नहाने के लिए पानी में उतरा,गहरे गढ़े में जाने के बाद उसका अता पता नहीं चल पाया। काफी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह शव को निकाला गया। इधर जीसान के शव पानी से बाहर निकलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *