ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रद्धालुओं पर आतंकी हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे: शिवसेना

 शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने गत दिवस जम्मू के रियासी जिले के पौनी क्षेत्र में हिंदुओं के पवित्र स्थल शिवखोड़ी से कटरा जा रही श्रद्धालुओं की एक बस पर घात लगाकर किए गए आंतकवादी हमले को नापाक और कायराना हरकत करार दिया है और आतंकवाद की फैक्ट्री पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी जवाबी कार्रवाई की मांग की है।

पार्टी के प्रदेश मध्यवर्ती कार्यालय से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रदेश प्रमुख मनीष साहनी ने कहा कि पाक प्रयोजित आंतकवादी संगठनों का मकसद 29 जून से शुरू होने जा रही पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा को प्रभावित करना है।

साहनी ने आतंकी संगठनों को मासूम व निहत्थे लोगों पर छुपकर हमले करने जैसी नापाक व कायराना हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से और अधिक सतर्कता बरतने तथा आतंकवादियों के पूर्ण सफाए की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *