ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विवाहिता की तहरीर पर आरोपित सिपाही पति पर केस दर्ज

 मुरादाबाद निवासी युवती ने दो दिन पूर्व बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में ने औरैया में तैनात सिपाही व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। सोमवार को एसएसपी बरेली के आदेश पर थाना सुभाषनगर पुलिस ने मामले में आरोपित औरैया में तैनात सिपाही व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मुरादाबाद निवासी रेखा सिंह तोमर ने एसएसपी को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 23 नवंबर 2023 को सुभाषनगर के पटेल विहार निवासी सोहिल सिंह से की थी। सोहिल पुलिस विभाग में सिपाही है। वर्तमान में उसकी तैनाती औरैया जनपद में है। रेखा ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार मांगने लगे।गत 23 अप्रैल को सोहिल अवकाश पर घर आया था। इसी दौरान उसने विवाहिता के साथ मारपीट कर दूसरे दिन तक कार या रुपये न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *