ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अनूपपुर: अनियंत्रित ट्रक दीवार तोड़ते हुए ढाबे में घुसा, चालक सहित चार घायल

कोतवाली थाना अनूपपुर अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग- 43 में सोमवार की सुबह रेत खाली कर जा रहा डंपर ग्राम पसला स्थित ढाबा में दीवार तोड़ते हुए घुस गया। जिससे चालक सहित चार लोगों को गंभीर चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार जारी हैं।

जानकारी अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 18 जेडबी 1364 पसला में रेत खाली कर ग्राम कोलमी रेत लेने जा रहा था। तभी सोमवार की भोर में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर स्थित ढाबा में अनियंत्रित होकर दीवार तोड़ते घुस गया। हादसे में डंपर चालक 40 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र नानसाह सिंह निवासी बीजापुरी क्रमांक 2 थाना करनपठार, 24 वर्षीय अमर बहादुर पुत्र छोटेलाल सिंह निवासी जरही थाना करनपठार के साथ होटल में खाना खा रहे 45 वर्षीय यूनुस पुत्र सलीम खान निवासी कोतमा तथा होटल का चौकीदार 45 वर्षीय बालकरन पुत्र समनू कोल घायल हुए। जिन्हें जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *