ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हीरानगर में व्यक्ति की हत्या को लेकर परिजनों ने हाईवे किया बंद

हीरानगर में कथित तौर पर एक व्यक्ति की हत्या होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अमरजीत के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने को लेकर मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे बंद कर जोरदार प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं लोगों ने रेल की पटरियसों पर बैठकर भी मामले की कार्रवई करने की अपील की। लोगों की एक ही मांग है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और कातिलों को कड़ी से कडी सजा मिलनी चाहिए।

परिजनों का कहना है कि रोज शाम को वह खाना खाकर टहलने जाते थे। बीत शाम को करीब 10 बजे वह घर से बाहर निकले। जब वह घर वापिस नहीं आए तो हमने उन्हें डूंडने का प्रयास किया। बाद में उनका गला कटा शव झाडियों में पाया गया। उन्होनें कहा कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *