ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राजद के पूर्व एमएलसी उम्मीदवार को पार्टी ने छह साल के लिए किया निष्कासित

 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व में पार्टी से एमएलसी का चुनाव लड़ने वाले नेता वीरन यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में पार्टी ने सोमवार को आदेश जारी किया है। वीरन यादव पर अवैध बालू खनन और पुलिस पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप है, जिसके बाद राजद ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का फैसला लिया।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि, “वीरमणी उर्फ वीरन यादव, पूर्व उम्मीदवार, बिहार विधान परिषद जिला नालंदा को दल के नीतियों के खिलाफ अवैध बालू खनन एवं पुलिस पर गोली चलाने के कारण दल के प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है”। रविवार की रात पुलिस ने वीरन यादव को गिरफ्तार किया था।

राजद नेता पर अवैध तरीके से बालू खनन और पुलिस पर किए गए हमले को लेकर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 51 लोगों को नामजद और आधा दर्जन अज्ञात पर मामला दर्ज किया है। शुक्रवार यानी 7 जून की रात बिहार थाना पुलिस और खनन विभाग की टीम छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान हमला हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *