• March 3, 2026

हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत

 हाथी के हमले में वृद्ध महिला की मौत

 हाथी के हमले में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। मृत वृद्ध महिला का नाम मांगरी खारिया (65) है। कालचीनी ब्लॉक के वर्नबारी चाय बागान की घटना है। इस घटना से बागान में सनसनी फैल गई है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह वृद्ध महिला शौच के लिए अपने घर से बाहर गई थी। तभी एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल वृद्ध को बरामद कर लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में वृद्ध की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर कालचीनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और वन विभाग मामले की जांच में जुट गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *