ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज नेमावर और शुजालपुर के प्रवास पर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) देवास जिले के नेमावर और शाजापुर जिले के शुजालपुर के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां “जल-गंगा संवर्धन” अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे और श्रमदान करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेमावर के दंडी आश्रम स्थित अनोली बाबा के शिष्य की पंच समाधि स्थल काजलपुर, नागर घाट पर श्रमदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 9:30 बजे नेमावर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री प्रात: 10:30 बजे नेमावर से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे शुजालपुर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेमावर में सिद्धनाथ बाबा के दर्शन भी करने जाएंगे। वे यहां जन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से भी भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाजापुर जिले के शुजालपुर में भी “जल-गंगा संवर्धन” अभियान के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *