• October 17, 2025

सच्चे संत व मानवता के पुजारी थे महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज : स्वामी शांतानंद

 सच्चे संत व मानवता के पुजारी थे महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज : स्वामी शांतानंद

20 वीं शदी के महान संत 108 श्री महर्षि में ही परमहंस जी महाराज की 39 वीं परिनिर्वाण दिवस पर शुक्रवार को नवादा जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न संतमत सत्संग आश्रम में सत्संग समारोह का आयोजन कर उनके उपदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। नवादा, कैथिर, ककोलत, धनवा सत्संग आश्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्संग में हिस्सा लिया।

प्रकृति की गोद में अवस्थित पूज्यपाद स्वामी नित्यानंद जी महाराज की साधना स्थली महर्षि संतसेवी ध्यानयोग आश्रम धनावां में स्वामी शांतानंद जी महाराज के सानिध्य में 20 वीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज का 39वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्ममूहूर्त 3 बजे से सामुहिक ध्यानाभ्यास से शुरू हुई। प्रातःकाल 6 बजे से सामुहिक ईश्वर स्तुति गुरु विनती वेद पाठ किया गया।10 बजे स्वामी शांतानंद जी महाराज ने सर्वप्रथम सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के आदम कद तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया उसके उपरांत सभी आश्रमवासी तथा सत्संगी भाई बहनों के द्वारा श्रद्धा पुष्प अर्पित किया गया।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *