• March 3, 2026

कार्तिक आर्यन के नाम पर महिला से 82 लाख की ठगी

 कार्तिक आर्यन के नाम पर महिला से 82 लाख की ठगी

अभिनेता कार्तिक आर्यन से मुलाकात कराने के नाम पर एक महिला से 82 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने एक युवक के नाम मुंबई पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित महिला ऐश्वर्या शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ ”लव इन लंदन” नाम की फिल्म बनाना चाहती थी। इसी बीच ऐश्वर्या ने कार्तिक से संपर्क करने के लिए कृष्ण कुमार राम विलास से संपर्क किया। आरोपित ने मुलाकात कराने के बहाने महिला से 82 लाख रुपये तक वसूल लिए और लेकिन बाद में वह गायब हो गया। ऐश्वर्या ने आरोपित कृष्ण कुमार राम विलास के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार कृष्णा के खिलाफ इसी तरह के कई अपराध दर्ज हैं। कृष्ण कुमार अभिनेता और निर्माताओं के बीच एजेंट होने का दावा करते हैं। कृष्ण कुमार के खिलाफ न सिर्फ मुंबई बल्कि दिल्ली और चेन्नई में भी ऐसे मामले दर्ज हैं। पुलिस उसको तलाश कर रही है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *