• March 3, 2026

इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों के बीजीएल हमले का वीडियो हुआ वायरल

 इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों के बीजीएल हमले का वीडियो हुआ वायरल

 जिले में दो दिन पहले नक्सलियों ने अबूझमाड़ के इरकभट्टी पुलिस कैंप पर बीजीएल से हमला किया था। जिसका एक वीडियो शुक्रवार को वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान हमले के बाद मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं। नक्सलियों के इस बीजीएल हमले से एक जवान बाल-बाल बचते देखा जा सकता है। नक्सलियों के हमले के बाद कैंप के जवानों के जवाबी कार्रवाई में नक्सली भग खड़े हुए। इसी बीच बैरक के अंदर मौजूद कुछ जवानों ने नक्सली हमले का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। लगभग दो मिनट के इस वयरल वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। उल्लेखनीय है कि यह कैंप कुछ दिन पहले ही खोला गया है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसे नक्सलियों की बैखलाहट बताया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *