October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जालना जिले में नवनिर्वाचित सांसद बजरंग सोनावणे की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

जालना जिले के धुले-सोलापुर हाईवे पर शहागढ़ ब्रिज पर बीती रात बीड़ संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद बजरंग सोनावणे की कार उनके ही काफिले की एक कार से टकरा गई। हालांकि, बजरंग सोनावणे बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके साथ सफर कर रहे दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। इन दोनों का जालना के ही निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

बीड़ संसदीय सीट की मतगणना खत्म होने पर बजरंग सोनावणे को विजयी घोषित किया गया। इसके बाद रात को बजरंग सोनावणे जालना में अंतरवाली सराटी में मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल से मिलने गए थे। इसी दौरान शहागढ़ ब्रिज पर उनके काफिले में चल रही एक कार उनकी कार से टकरा गई। इस घटना के बाद जालना पुलिस स्टेशन की टीम मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.