October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रांची में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, सड़क पर लगाया जाम

शहर के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलता होटलिप्स रेस्टोरेंट के पास बस की चपेट में आने से रविवार को एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक बच्चा घायल हो गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने रांची-डाल्टेनगंज मार्ग एनएच 75 पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सिटी राइड बस ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ सड़क पर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बाइक और बस को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी शशि भूषण ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.