ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मतगणना प्रेक्षक पांड्या एवं कलेक्टर नम्रता ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

लोकसभा निर्वाचन के तहत चार जून को मतगणना होगी। इसके मद्देनजर शनिवार एक जून को लोकसभा क्षेत्र कांकेर के मतगणना प्रेक्षक एमसी पांड्या और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी ने संयुक्त रूप से पालिटेक्निक कालेज रुद्री पहुंचकर मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर सी ई ओ जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीआर मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए अलग अलग मतगगणना कक्ष बनाये गये है। इन कक्षों में सीसीटीव्ही कैमरे भी आवश्यकतानुसार लगाये गये है। प्रेक्षक ने कक्ष में बैठक व्यवस्था, पर्याप्त लाईट, पंखे, कूलर आदि का समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने कहा। साथ ही गर्मी के मौसम के मद्देनजर ठंडे पानी, भोजन, की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। इसके अलावा एआरओ, गणना करने वाले कर्मियों, अभ्यर्थियों एवं अभिकर्ताओं का अलग प्रवेश द्वार, ईटीपीबीएस, स्कैनिंग हाल, डाक मतपत्र गणना से संबंधित तैयारियों का भी जायजा लिया। साथ ही मीडिया सेंटर, मंच और सुरक्षा कर्मियों के विश्राम कक्ष सहित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *