ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

जनपद के शेरगढ़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को थाना शेरगढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही में पचास हजार के इनामी को मुठभेड़ में मार गिराया। वह शातिर किस्म का अपराधी है। शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, तब से उसकी तलाश की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय ने बताया कि बदमाश की पहचान शेरगढ़ थाना के गांव मई निवासी मनोज उर्फ उत्तम के रूप में हुई है। उस पर पचास हजार रुपये का इनाम था। उसने पिछले सप्ताह महावन क्षेत्र में बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने एक 65 वर्षीय महिला के साथ खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। उसके साथ लूट भी की थी। इस घटना पर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पुलिस कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। कार्रवाई का आश्वासन देकर आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी थी। गुरुवार की रात्रि मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार की दोपहर यह शातिर चकमा देकर फरार हो गया था।

शनिवार की सुबह सेही रोड पर उसकी लोकेशन मिली तो एसओजी और पुलिस की सयुंक्त टीम ने उसे चारों तरफ घेर लिया। इस पर उसे पुलिस टीम पर गोली चलाई। करीब सात राउंड फायरिंग की, जिसमें मनोज घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि मरने वाला बदमाश असलहे के दम पर कई दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वर्ष 2015 में अपने गांव की एक महिला के साथ भी खेत पर तमंचा के बल पर बलात्कार किया था। इस मामले में वह जेल भी गया था।

मारा गया बदमाश अपने जमानती उपलब्ध कराने का बहाना बनाकर एक माह की पैरोल पर 15 मई को बाहर आया था। उसने 25 मई को थाना महावन क्षेत्र मे एक बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसके जेवर लूट लिए थे। उसने कई महिलाओं के साथ घटना को अंजाम दिया था, लेकिन लोकलाज के चलते किसी ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *