ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोस चुनाव : पोलिंग पार्टियां रवाना, 2143 बूथों पर 19 लाख मतदाता करेंगे मतदान

पांच विधानसभा क्षेत्रों को समेटे मीरजापुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 2143 बूथों पर एक जून को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार सुबह से रवाना होने लगीं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने राजकीय पालीटेक्निक काॅलेज परिसर जाकर रवानगी का जायजा लिया।

मीरजापुर लोकसभा क्षेत्र में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र छानबे, मीरजापुर नगर, मझवां, चुनार व मड़िहान आते हैं। इस लोकसभा के प्रत्याशियों के भाग्य का फ़ैसला 18 लाख, 97 हजार, 805 मतदाता करेंगे। मतदाताओं के वोट को ईवीएम में डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां एक-एक कर रवाना होने लगीं। अधिकारियों ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए मतदानकर्मियों को सावधानी बरतने की नसीहत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *