ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के चुनावी प्रवास पर रहेंगे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरुवार को) पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के चुनावी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह तीन लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रातः 8.15 बजे पंजाब के अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर में दर्शन करेंगे। प्रातः 9 बजे 4 कटरा मोतीराम हाथी में प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे।

डॉ. यादव दोपहर 12.30 बजे उत्तर प्रदेश के देवरिया लोकसभा क्षेत्र के देवरिया सदर विधानसभा के फाजिलनगर इंटर कॉलेज मैदान में स्थानीय कार्यक्रम एवं रोड शो में शामिल होंगे। दोपहर 3.10 बजे रॉबर्टसगंज लोकसभा क्षेत्र के दुद्धी विधानसभा के दुद्धी डिग्री कॉलेज मैदान सोनभद्र में स्थानीय कार्यक्रम एवं रोड शो करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *