ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर दी शुभकामनाएं

आज यानी गुरुवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस है। हर वर्ष हिन्दी पत्रकारिता दिवस ”30 मई” को मनाया जाता है। स्वाधीनता आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक सामाजिक जागरण व राष्ट्र निर्माण में हिंदी पत्रकारिता का अभूतपूर्व योगदान है। आज के दिन पहली बार देश का पहला हिंदी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ प्रकाशित हुआ था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कमलकारों को शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! वर्ष 1826 में आज ही के दिन हिंदी के प्रथम समाचार पत्र “उदन्त मार्तण्ड” का प्रकाशन शुरू हुआ था। अपनी लेखनी एवं प्रखर विचारों से हिन्दी पत्रकारिता को समृद्ध बनाने वाले पत्रकारिता जगत की विभूतियों को नमन करता हूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *