ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बंगाल में फिर शुरू हुई गर्मी, सप्ताहांत में और चढ़ेगा पारा

महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में एक बार फिर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसके अलावा अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मौसम विभाग ने बताया है कि आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसकी वजह से गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रहीं और उमस भरी गर्मी का एहसास लोगों को लगातार हो रहा है। इसी तरह से गर्मी का सिलसिला फिलहाल अगले हफ्ते तक जारी रहने वाला है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में मौसम सामान्य बना हुआ है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *